उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के एक दौर के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी हुई और 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पांच सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा- 41.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 40.7 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 40.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 39.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 39.6 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *