लखनऊ एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है।एयर इंटेलीजेंस यूनिट को अहम सफलता मिली है।जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे 3 यात्रियों के पास से 14 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस पूरे मामले में अब कस्टम विभाग विस्तृत जांच में जुट गया है और तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।फिलहाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई












Leave a Reply