मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०५:४९
सूर्यास्त: – १८:५८
चन्द्रोदय: – २५:१२+
चन्द्रास्त: – ११:४२
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी (१४:०२ से अष्टमी)
नक्षत्र – श्रवण (२३:२४ से धनिष्ठा)
योग – शुक्ल (२६:३६+ से ब्रह्म)
प्रथम करण – बव (१४:०२ तक)
द्वितीय करण – बालव (२६:३९+ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – मेष
चंद्र – मकर
मंगल – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – ११:५७ से १२:५०
अमृत काल – १२:०६ से १३:५१
सर्वार्थ सिद्धि योग – ०५:४९ से २३:२४
विजय मुहूर्त – १४:३५ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त – १८:५७ से १९:१९
सायाह्न सन्ध्या – १८:५८ से २०:०३
निशिता मुहूर्त – २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:२२+ से २९:०५+
राहुकाल – ०९:०६ से १०:४५
गुलिक काल – ०५:४९ से ०७:२८
यमगण्ड – १४:०२ से १५:४१
दुर्मुहूर्त – ०५:४९ से ०६:४१
वर्ज्य – २७:३९+ से २९:२०+
आडल योग – २३:२४ से २९:४८+
होमाहुति – गुरू (२३:१४ से राहु)
दिशा शूल – पूर्व
राहु काल वास – पूर्व
अग्निवास – पाताल (१४:०२ से पृथ्वी)
चन्द्रवास – दक्षिण
शिववास – श्मशान में (१४:०२ से गौरी के साथ)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पश्चिम) अदरक, उड़द की दाल का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, टैगोर जयंती (बंगाल), गोपाल कृष्ण गोखले जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २३:२४ तक जन्मे शिशुओं के नाम श्रवण नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:३२ से ०६:१३
वृषभ – ०६:१३ से ०८:११
मिथुन – ०८:११ से १०:२४
कर्क – १०:२४ से १२:४०
सिंह – १२:४० से १४:५२
कन्या – १४:५२ से १७:०३
तुला – १७:०३ से १९:१८
वृश्चिक – १९:१८ से २१:३४
धनु – २१:३४ से २३:३९
मकर – २३:३९ से २५:२५+
कुम्भ – २५:२५+ से २६:५८+
मीन – २६:५८+ से २८:२८+
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४९ से ०६:१३
रोग पञ्चक – ०६:१३ से ०८:११
शुभ मुहूर्त – ०८:११ से १०:२४
मृत्यु पञ्चक – १०:२४ से १२:४०
अग्नि पञ्चक – १२:४० से १४:०२
शुभ मुहूर्त – १४:०२ से १४:५२
रज पञ्चक – १४:५२ से १७:०३
शुभ मुहूर्त – १७:०३ से १९:१८
चोर पञ्चक – १९:१८ से २१:३४
शुभ मुहूर्त – २१:३४ से २३:२४
रोग पञ्चक – २३:२४ से २३:३९
शुभ मुहूर्त – २३:३९ से २५:२५+
मृत्यु पञ्चक – २५:२५+ से २६:५८+
अग्नि पञ्चक – २६:५८+ से २८:२८+
शुभ मुहूर्त – २८:२८+ से २९:४८+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
कीचड़ का कारण भी जल है कीचड़ का निवारण भी जल है उसी तरह मन को दूषित करने वाला भी मन है और मन की पवित्र करने वाला भी मन ही है॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्य लेकिन संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार बन सकता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश भी करेंगे। बस खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, तभी सेविंग बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराएगा। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। हर बात में बोलने से बचें, वरना उलझन बढ़ सकती है। यात्रा का प्लान फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जल्दबाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नया वाहन लेने का मन बन सकता है और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। पुराने लेन-देन फिर से सिरदर्द बन सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किस्मत आपका पूरा साथ दे रही है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलने के पूरे योग हैं। जीवनसाथी को तरक्की की खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेना जरूरी होगा। हालांकि मस्ती के चक्कर में कामों में थोड़ी लापरवाही भी हो सकती है, जिससे बचना बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मन में पैसों को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार में शादी-ब्याह की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बनाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें और गलत रास्तों से दूर रहें, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा और कुछ कामों में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन किसी पुरानी बात पर विवाद भी हो सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी और भगवान की भक्ति में मन लगेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। नए लोगों से पहचान बढ़ेगी, लेकिन सतर्क रहें क्योंकि हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं होगा। उधार लेने से बचें, वरना चुकाने में परेशानी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने की कोशिश करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे करने में आप सफल रहेंगे। कोई कानूनी मामला सुलझाने के लिए सही सलाह मिल सकती है। काम के जरिए आपकी अलग पहचान बनेगी और यात्रा से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज उन्नति के रास्ते खुल रहे हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। घर के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके काम पूरे होंगे और छात्रों को नए मौके मिलेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने जरूरी कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। संतान पढ़ाई में लापरवाही कर सकती है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है। किसी दोस्त से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन खासकर राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी नई नौकरी के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। परिवार के मामलों में समझदारी से बात करना जरूरी है। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कुछ रुकावटें आपके काम की रफ्तार को धीमा कर सकती हैं। फैसले सोच-समझकर लें और दिखावे से दूर रहें, वरना पैसा बेकार खर्च होगा। सेहत का ध्यान रखें, पुरानी परेशानी उभर सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को खुद निभाएं और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता बरतें।








Leave a Reply