WhatsApp Image 2026 04 14 at 10.31.52 AM

प्रयागराज समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 के चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी आंकड़ों में ओबीसी अभ्यर्थियों की बड़ी भागीदारी चर्चा का केंद्र बन गई है।
आयोग के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें 176 अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से चयनित हुए हैं। इस प्रकार कुल चयन में ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत रही। वहीं सामान्य वर्ग का प्रतिशत 28.16 बताया गया है। इस पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने बवाल कर दिया है।
RO-ARO भर्ती परिणाम में ओबीसी युवाओं की बढ़ी भागीदारी अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है। वहीं हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

By admin