लखनऊ चिनहट में चली गोली बेटे को बचाने में मां हुई घायल लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने बेटे को बचाने के प्रयास में गोली लगने से घायल हो गई। गोली महिला के पैर में लगी जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसी कॉलोनी की रहने वाली दिव्या सिंह ने दिव्यांश, प्रियांश, सैफ, शान और युवराज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही चिनहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं पीड़ित का कहना है कि पूर्व में भी इनका अपराध के इतिहास है और कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुके है
चिनहट में चली गोली बेटे को बचाने में मां हुई घायल








Leave a Reply