WhatsApp Image 2026 04 12 at 9.40.12 PM

उत्तर प्रदेश यूपी एटीएस ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार दोनों आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर संवेदनशील प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और अहम ठिकानों पर हमले की साजिश रची जा रही थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानियल अशरफ (बाराबंकी) और कृष्णा मिश्रा (कुशीनगर) के रूप में हुई है। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।कृष्णा को गोरखपुर से, दानियल को बाराबंकी से पकडा गया जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया गया था और महत्वपूर्ण लोकेशन की रेकी कर हमले की तैयारी चल रही थी।फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है, एजेंसियां इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हैं।

By admin