दिनांक 02.05.2026 को नारी आक्रोश मसाल यात्रा’ के उपलक्ष्य में सायं 3:00 बजे से निम्नलिखित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगा-यातायात पुलिस

यातायात पुलिस दिनांक – 01.05.2026 कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 02.05.2026 को नारी आक्रोश मसाल यात्रा’ के उपलक्ष्य में सायं 3:00 बजे से निम्नलिखित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगा-
​बड़े एवं कामर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन सायं 3:00 बजे से एवं ​अन्य सामान्य यातायात का डायवर्जन आवश्यकतानुसार रहेगा

  1. लाल बत्ती चौराहा की ओर से 1090 चौराहा / समतामूलक चौराहा / पालिटेक्निक चौराहा / सुभाष चौराहा / चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बंदरियाबाग चौराहा / गोल्फ क्लब चौराहा / राजभवन / डीएसओ चौराहा / हजरतगंज चौराहा / जीपीओ मोड़ / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा (शहीदपथ) / कमता तिराहा होकर अथवा कैण्ट होते हुये कुंवर जगदीश चौराहा, के०के०सी० तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट कैसरबाग चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा। डायवर्जन पॉइंट-लाल बत्ती चौराहा
  2. डीएसओ चौराहा / रॉयल होटल चौराहा की ओर से सुभाष चौराहा / सिकन्दरबाग चौराहा / महानगर / गोमतीनगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज / विधानसभा मार्ग की ओर प्रतिबंधित रहेगा बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा (शहीदपथ) / कमता तिराहा होकर अथवा कैण्ट होते हुये कुंवर जगदीश चौराहा, के०के०सी० तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट कैसरबाग चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा। सिसेण्डी तिराहा (डायवर्जन स्थल)
  3. पार्क रोड की ओर से चारबाग / कैसरबाग / लालबत्ती की ओर जाने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा / हजरतगंज चौराहा / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगा बल्कि यह यातायात पार्क रोड से दैनिक जागरण चौराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, चिरैयाझील चौराहा, सुभाष चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा। पार्क रोड चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  4. गोमतीनगर की ओर से कैण्ट/चारबाग/आलमबाग / चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात राजभवन / डीएसओ चौराहा / हजरतगंज चौराहा / जीपीओ मोड़ / विधानसभा/सिसेण्डी तिराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा से ग्रीन कारिडोर होकर डालीगंज चौराहा होते हुये अथवा गोल्फ क्लब चौराहा / बन्दरियाबाग चौराहा / लालबत्ती चौराहा / कैण्ट होकर जा सकेगा। बन्दरियाबाग चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  5. सिकन्दरबाग चौराहा की ओर से चारबाग / चौक / कैसरबाग की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा / सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग / चारबाग / चौक को जा सकेंगी। (डायवर्जन स्थल सिकन्दरबाग चौराहा / सुशीला स्मृतिका चौराहा)
  6. परिवर्तन चौक / हिन्दी संस्थान तिराहा की ओर से गोमतीनगर / कैण्ट/अर्जुनगंज बाजार एवं तेलीबाग / आलमबाग/कानपुर रोड की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात सुभाष चौराहा से ग्रीन कारिडोर अथवा चिरैयाझील / बैकुण्ठ धाम होकर अथवा अल्का तिराहा से डनलप तिराहा / सहारागंज तिराहा / सिकन्दरबाग चौराहा से समतामूलक चौराहा अथवा अशोक लाट चौराहा / बर्लिंग्टन चौराहा / के०के०सी० तिराहा होकर जा सकेगा। परिवर्तन चौक / सुभाष चौराहा / अल्का तिराहा (डायवर्जन स्थल)
  7. तेलीबाग / बंगलाबाजार से गोमतीनगर / महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा /हजतरगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा / गोल्फ क्लब चौराहा / 1090 चौराहा / समतामूलक चौराहा होकर जा सकेगा। लालबत्ती चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  8. लालबाग चौराहा से महानगर / गोमतीनगर / कैण्ट की ओर जाने वाला सामान्य यातायात कैपिटल तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा / सुभाष चौराहा / अल्का तिराहा / डनलप तिराहा / सिकन्दरबाग चौराहा / ग्रीन कारिडोर (सुशीला स्मुतिका चौराहा) होकर जा सकेगा। लालबाग चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  9. चारबाग से महानगर / गोमतीनगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बर्लिंग्टन चौराहा से बांये अशोक लाट चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा / हनुमान सेतु (ग्रीन कारीडोर) होकर जा सकेगा। बर्लिंग्टन चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  10. रोडवेज / सिटी बसें जिन्हे संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा / महानगर की तरफ से चारबाग / कैसरबाग की ओर जाना है सिकन्दरबाग चौराहा / हजरतगंज चौराहा / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा / सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग / चारबाग को जा सकेंगी। सुशीला स्मृतिका चौराहा (डायवर्जन स्थल)
  11. रोडवेज / सिटी बसें जिन्हे केकेसी तिराहा / चारबाग की ओर से गोमतीनगर / महानगर की ओर जाना है हुसैनगंज चौराहा / रॉयल होटल चौराहा / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें लोको चौराहा / कैण्ट / कटाईपुल चौराहा होकर गोमतीनगर एवं सुशांत गोल्फ सिटी की ओर जा सकेंगी तथा बर्लिंगटन चौराहा / अशोकलाट चौराहा / सुभाष चौराहा से डालीगंज पुल ग्रीन कारिडोर होकर महानगर / सीतापुर को जा सकेगे। के०के०सी० तिराहा (डायवर्जन स्थल)
  12. रोडवेज / सिटी बसें जिन्हे गोमतीनगर की तरफ से चारबाग / कैसरबाग / चौक की ओर जाना है। सिकन्दरबाग चौराहा / हजरतगंज चौराहा / विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें समतामूलक चौराहा / ग्रीन कारिडोर से डालीगंज चौराहा / सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग / चारबाग / चौक को जा सकेंगी। समतामूलक चौराहा (डायवर्जन स्थल)
    नोट-सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
    यातायात पुलिस, लखनऊ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *