WhatsApp Image 2026 04 27 at 21.44.24

हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना लगातार चर्चा में बना हुआ है, जिसका नाम है “LOAD TAMANCHA”। अप्रैल मैं रिलीज़ हुआ यह गाना आते ही दर्शकों के बीच छा गया है। SVD Entertainment के सहयोग से PTC Chakde और PTC Punjabi पर प्रसारित इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत हैं इसके लीड स्टार वीर दहिया, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ गीत लेखन, गायन और संगीत भी खुद ही दिया है। गाने के जरिए समाज में बढ़ती बदमाशी और नकारात्मक सोच के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रकाश की सोच और बेहतरीन विजन ने इसे खास बना दिया है। इंडस्ट्री में इस गाने की प्रोडक्शन क्वालिटी और प्रस्तुति की भी खूब तारीफ हो रही है।

गाने में वीर दहिया के साथ सहर, मनोज बक्शी और हनी महाजन ने भी दमदार अभिनय किया है। खास तौर पर हनी महाजन की परफॉर्मेंस को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

चंडीगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट इस गाने की सिनेमैटोग्राफी और फिल्मी अंदाज़ इसे एक म्यूज़िक वीडियो से बढ़कर एक छोटी फिल्म जैसा अनुभव बनाते हैं।

रिलीज़ के साथ ही “LOAD TAMANCHA” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड सेट करता नजर आ रहा है।

कुल मिलाकर, दमदार कहानी, बेहतरीन म्यूज़िक और शानदार प्रस्तुति के चलते यह गाना हरियाणवी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल करता दिख रहा है।

By admin