लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी एडीसीपी क्राइम किरन यादव IPS की टीम ने अवैध सिगरेट के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम टीम ने करीब ₹10 लाख का माल बरामद किया है।पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक चार-पहिया वाहन से प्रतिबंधित सिगरेट जब्त की। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बाहरी राज्यों से सिगरेट लाकर लखनऊ और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरन यादव (IPS) ने बताया कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

किरन यादव IPS अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध लखनऊ

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *