नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा प्रतिमा शुक्ला परिषदीय पुरस्कारों से पुरस्कृत

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज,लखनऊ द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता में सम्मानित उत्कृष्ट सफ़लता प्राप्त करने पर छात्रा प्रतिमा शुक्ला विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत हुईं।
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ में प्रतिमा शुक्ला एम. ए. (मास्टर आफ आर्ट्स )समाजशास्त्र से अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

महाविद्यालय द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता आयोजन में प्रतिमा शुक्ला ने भाग लिया। प्रतिमा शुक्ला को सोशियोलॉजी परिषद् में कोलाज मेकिंग एवं वाइस प्रेसिडेंट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान मिलने पर छात्रा प्रतिमा शुक्ला को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने दो प्रकार के परिषदीय पुरस्कार 2025-2026 का प्रमाण पत्र एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आकृति का प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *