लखनऊ जो लोग रोज दवाई खरीदते है वे एक दिन की अतिरिक्त दवा खरीद ले क्योंकि 20 मई बुधवार क़ो अखिल भारतीय संगठन AIOCD एंव प्रदेश की केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट फेडरेशन के आह्वान पर दवा व्यापारियों की हड़ताल है,जिसके कारण बुधवार क़ो दवा की फुटकर थोक सभी दुकाने बंद रहेगी.


उत्तर प्रदेश की राजधानी मे लखनऊ केमिस्ट्र एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चंद्र साह, महामंत्री प्रदीप चंद्र जैन के मुताबिक ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवा बिक्री, एवं कॉर्पोरेट के अधिक कमीशन के विरोध मे सभी दवा व्यापारियों ने बुधवार 20 मई क़ो दवा दुकान बंद करने का निर्णय लिया गया है, पदाधिकारियों ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना काल के समय जिन दुकानदारो ने आपको दवा उपलब्ध कराई कृपया वहीं से ही दवा खरीदे, क्योंकि ऑनलाइन वाली दवा संतोष जनक नहीं है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *