6 1
6 / 100 SEO Score

लखनऊ – सीएम योगी आज करेंगे ‘भारत टैक्सी’ और कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ योजना का शुभारंभ करेंगे।सुबह मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम आयोजित इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत होगी।योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण 6% प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है।योजना के लिए सरकार ने 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे।सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और UPCDC मोबाइल ऐप की भी लॉन्चिंग होगी।भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम में किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र भी दिए जाएंगे।साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो, लखनऊ पुलिस और भारत टैक्सी के बीच एमओयू भी प्रस्तावित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *