13
9 / 100 SEO Score

लखनऊ सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के मंडलायुक्त IAS आंजनेय कुमार सिंह अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उनके अनुरोध के बाद यूपी सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। सिंह जल्द मंडलायुक्त के कार्यभार से मुक्त होंगे। वर्ष 2015 से यूपी में तैनात सिक्किम कैडर के अधिकारी आंजनेय सिंह का कार्यकाल लगातार 7 बार बढ़ाया जा चुका है,अखिलेश सरकार में यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए आंजनेय कुमार सिंह योगी सरकार के दुलारे अफसरों में गिने गए और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम ख़ान पर जमकर कार्यवाही करते देखे गए , गौरतलब है यूपी छोड़ने से पहले आंजनेय कुमार सिंह ने जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर स्टे दे दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *