लखनऊ सपा की रैली पर केशव मौर्य का हमला उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की समानता भाईचारा रैली पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की राजनीति “बांटो और राज करो” की रही है।मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब थी और लोग पलायन को मजबूर थे।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का एजेंडा कभी विकास का नहीं रहा और उनका PDA नारा भी भ्रामक है।डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का जिक्र करते हुए इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।मौर्य ने सपा की रैली को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि जनता अब विकास के साथ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *