WhatsApp Image 2026 06 27 at 12.33.35

लखनऊ पत्रकारों के हितों के लिए लंबे समय से लगातार संघर्ष कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार अजीत कुमार सिंह के प्रयास अब प्रत्यक्ष रूप लेते दिखाई दे रहे हैं। राज्य एवं जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान योजना और भविष्य में पेंशन जैसी कल्याणकारी व्यवस्थाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने मुख्यमंत्री को अनुस्मारक पत्र भेजकर वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से उठाया था। उनके निरंतर प्रयासों और लगातार की गई पैरवी के बाद अब सरकार की ओर से इस दिशा में सकारात्मक पहल शुरू होती दिखाई दे रही है।
निदेशक विशाल सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए बताया है कि जिन पत्रकार बंधुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन सका है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपना स्टेटस देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है तो आवश्यक संशोधन के लिए अपने संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनके लिए शीघ्र ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने-अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इसकी विस्तृत प्रक्रिया और तिथि अलग से जारी की जाएगी।
पत्रकारों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि चिकित्सा सुविधा लागू कराने के लिए सबसे पहले और लगातार आवाज़ उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह रहे, जिन्होंने इस विषय को शासन स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि अब जब इस दिशा में ठोस प्रगति दिखाई देने लगी है, तब कुछ लोग इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों के एक वर्ग का मानना है कि किसी भी महत्वपूर्ण उपलब्धि का वास्तविक श्रेय उसी व्यक्ति को मिलना चाहिए, जिसने वर्षों तक निरंतर संघर्ष किया और विषय को जीवंत बनाए रखा।
अजीत कुमार सिंह लंबे समय से पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि यदि इसी प्रकार गंभीरता और निरंतरता के साथ पत्रकार हितों के मुद्दे उठाए जाते रहे, तो भविष्य में पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी व्यापक स्तर पर पत्रकार समाज को मिल सकेगा। उनकी पहल को पत्रकार हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *