5 2
7 / 100 SEO Score

SBI के फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी और फिर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दीऔर इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।पुलिस के मुताबिक, वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया।गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 5 मिनट मानस बाजपेयी कार से ICICI बैंक पहुंचा फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर बुलाया कुछ देर बातचीत कीऔर फिर पत्नी को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।इसके करीब 25 मिनट बाद मानस करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानस पसीने से पूरी तरह भीगा हुआ था।घर पहुंचते ही उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी।इसके बाद उसने अपनी बहन शीबा बाजपेयी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि शीबा मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानस को अपनी बहन के भविष्य की चिंता थी उसे डर था कि उसके बाद बहन की देखभाल कौन करेगा।इसके बाद कमरे के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे… दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर भाई-बहन खून से लथपथ पड़े मिले।मानस ने खुद को भी गोली मार ली थी।एक तरफ पत्नी की हत्या दूसरी तरफ बहन का कत्लऔर फिर खुदकुशी।इस सनसनीखेज वारदात के बाद गोमतीनगर इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए… और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।वारदात के पीछे की असली वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है लेकिन मानस के वॉट्सऐप स्टेटस ने जांच को एक अहम दिशा दी है।मानस ने स्टेटस में पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया… और लिखा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है इसके बाद खुद को और अपनी बहन को भी मारना है।स्टेटस में उसने पत्नी की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया।अब इस मामले की सबसे बड़ी कड़ी सामने आती है पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद।दिव्या मिश्रा की उम्र 33 साल थी वो ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं।दिव्या की शादी साल 2018 में मानस बाजपेयी से हुई थी लेकिन दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे।बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले दिव्या ने मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी… जिसके बाद वो अपने मायके में रहने लगी थीं।दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।प्रज्ञा का दावा है कि उनकी बहन पति की कथित मानसिक प्रताड़ना और उसकी बहन की बीमारी की वजह से अलग रह रही थी।प्रज्ञा ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात से पहले मानस दो रिवॉल्वर लेकर रेकी कर रहा था।हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।एक बैंक अफसर दो हत्याएं और फिर खुदकुशी।इस पूरे हत्याकांड में रिश्तों की कड़ियां उलझती जा रही हैं।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है—आखिर मानस ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया और क्या इस पूरी वारदात की पहले से साजिश रची गई थी?

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *