लखनऊ में परिवार ने जिस महिला को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 27 महीने बाद जिंदा घर लौट आई। 28 साल की शिवानी 5 सितंबर को बीकेटी तहसील के नवीकोट नंदना गांव स्थित अपने मायके पहुंची। उसे देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।
करीब डेढ़ साल पहले आईआईएम रोड के पीछे नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मायकेवालों ने उसकी पहचान शिवानी के रूप में की थी। इसके बाद भैंसाकुंड में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस भी दर्ज कराया गया था।
अब शिवानी के जिंदा लौटने से मामला उलझ गया है। सवाल है कि नाले में मिला शव आखिर किस महिला का था? पुलिस शिवानी को थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
