लखनऊ में ढाबा संचालक के सिर में गोली मारी हालत नाजुक रोड पर झगड़ा कर रहे दबंगों का वीडियो बनाया था लखनऊ में दबंगों ने एक ढाबा संचालक के सिर में गोली मार दी। उसने ढाबे के सामने रोड पर लड़ाई कर रहे युवकों का वीडियो बनाया था। इससे नाराज होकर दबंग युवकों ने घटना को अंजाम दिया। घायल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मड़ियांव थानाक्षेत्र में रविवार शाम 5 बजे हुई।
घायल युवक की पहचान तरहिया सैरपुर निवासी विजय यादव (28) के रूप में हुई। विजय का भिटौली तिराहे के पास यादव ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट है। वह शाम को ढाबे के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली विजय यादव के माथे पर लगी। आस-पास के साथी दुकानदार तत्काल उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
