WhatsApp Image 2026 10 08 at 07.28.59 1
6 / 100 SEO Score

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा।
पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में मौजूद करीब 150 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
फ्लाइट 6E925 ने पटना से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी और शाम 4:05 बजे लखनऊ में सुरक्षित उतर गई। तकनीकी जांच के चलते विमान को आगे की उड़ान के लिए रोक दिया गया।
इसी विमान को लखनऊ से अहमदाबाद के लिए 6E6968 बनकर उड़ान भरनी थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इंडिगो ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जिससे सभी यात्री करीब 6:22 बजे अहमदाबाद रवाना हुए।क्षतिग्रस्त विमान की तकनीकी टीम द्वारा जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *