WhatsApp Image 2026 11 09 at 13.24.41 1
10 / 100 SEO Score

लखनऊ – लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर बड़ा सड़क हादसा,लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे पलट गई,हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल,कई यात्रियों की मौत की भी सूचना,मौके पर पारा सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है,एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया जा रहा है,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल,फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है,डीसीपी पश्चिमी सहित कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से बस को तोड़ा जा रहा है।कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सीवान जा रही थी। हादसा पारा थाना क्षेत्र में हुआ।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में हताहतों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई है 45 लोग घायल बताए जा रहे है लोकबंधु हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज किया जा रहा है कुछ लोग अभी गम्भीर हालत में है लोकबंधु हॉस्पिटल में उनको ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है घायलो का इलाज जारी है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *