मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब आठ फीट तक घुस गया। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »