video courtesy-acommuniquenetwork

लखनऊ – महापंचायत में उठीं किसान समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का दिया भरोसा। डॉ. राजेश्वर सिंह शनिवार को सरोजनीनगर के वृंदावन मैदान में भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा आयोजित विशाल किसान महापंचायत में सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में किसान, महिलाएँ एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने डॉ. राजेश्वर सिंह का स्वागत किया।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अन्नदाता किसानों का बहुत सम्मान करते हैं देश उनके प्रति हमेशा समर्पित रहता हैदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा श्रेय हमारे अन्नदाता किसानों को जाता है।भारत आज विश्व के 172 देशों को अनाज निर्यात कर रहा है। यह किसानों के अथक परिश्रम, त्याग और समर्पण का परिणाम है। किसानों के इस अमूल्य योगदान के लिए पूरा देश उनका कृतज्ञ है।महापंचायत में किसानों द्वारा बिजली, पानी, सिंचाई, नहरों की सफाई, फसलों के उचित मूल्य, गन्ना भुगतान एवं अन्य मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएँ हमारी अपनी समस्याएं हैं और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संबंधित विभागों के समक्ष रखकर समाधान करने का आश्वासन दिया।यह देश हिंदुस्तान जो जब आजाद हुआ था कुल पांच करोड़ टन उत्पादन करता था हमें बाहर से अमेरिका से धन खरीदना पड़ता था कि पेट भरने के लिए आज हम 37 करोड़ का उत्पादन कर रहे हैं हमारे किसानों की मेहनत है आदरणीय मुख्यमंत्री जी बहुत संवेदनशील है लगातार किसानों के प्रति ओम की समस्याओं को दूर करते हैं यूनियन है इसके पदाधिकारी बहुत अच्छे हैं बहुत अच्छे ढंग से इन्होंने बातों को बताया है इन बातों को माननीय मुख्यमंत्री जी और सरकार की समक्ष रखा जाएगा और किसान भाई बहनों की समस्याओं को हल किया जायेगा।
बाइट–डॉ. राजेश्वर सिंह (विधायक सरोजनी नगर )
