images

UP हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित।61 शिक्षकों की भर्ती, नियुक्ति और पेंशन मामलों में अनियमितता व रिश्वतखोरी की शिकायतों पर कार्रवाई।जांच समिति ने प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं और निजी लाभ के लिए पद के दुरुपयोग का माना दोषी।भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें आवास ले जाने और कार्यालय में वापस न करने का भी आरोप।रिटायर्ड शिक्षक की पेंशन फाइल में 20 हजार रूपए रिश्वत मांगने की शिकायत भी जांच में शामिल।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भर्ती प्रक्रिया और काउंसलिंग में जानबूझकर देरी का आरोप।संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को विभागीय जांच अधिकारी बनाया गया।निलंबन अवधि में डॉ. अजीत सिंह शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *