WhatsApp Image 2026 07 04 at 12.46.40

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि श्री बी.एल. संतोष जी की ऊर्जावान उपस्थिति और कुशल मार्गदर्शन से संगठन को सदैव नई दिशा और शक्ति मिलती है।

उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *