4 1
10 / 100 SEO Score

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक रहे दिवंगत उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती भावुक नजर आईं।

उन्होंने उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान मायावती ने उमाशंकर सिंह के बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का भी बड़ा संकेत दिया।

दिल्ली से लखनऊ लाए गए दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया था, जहां बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि “बसपा परिवार आपके साथ है।”

मायावती ने भावुक होकर कहा कि उमाशंकर सिंह उन्हें अपनी सगी बहन की तरह मानते थे और हर वर्ष रक्षाबंधन पर उनसे राखी बंधवाने आते थे।

उन्होंने कहा कि राजनीति में कई लोगों ने साथ छोड़ा, लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी विश्वास नहीं तोड़ा और उनके अपनापन को वह कभी नहीं भूल सकतीं।

मायावती ने यह भी कहा कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो उमाशंकर सिंह के बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा और पार्टी में उन्हें वही सम्मान व महत्व दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जो उमाशंकर सिंह को प्राप्त था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *