WhatsApp Image 2026 04 09 at 11.42.46 AM

मैनपुरी जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस साजिश में उसकी ही बहन के शामिल होने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे मामले का खुलासा एक मासूम बच्चे के बयान से हुआ।जानकारी के अनुसार, कुसमरा के वार्ड नंबर 5 निवासी पूजा दुबे बीते मंगलवार सुबह अपने मायके गई थीं। उसी दिन शाम को उनका भाई करन मिश्रा (25), निवासी करथिया थाना मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), उन्हें छोड़ने कुसमरा आया था। लेकिन देर रात तक करन के घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूजा ने परिजनों को गुमराह करते हुए कहा कि करन निकल चुका है और जल्द घर पहुंच जाएगा। जब काफी देर तक कोई खबर नहीं मिली, तो मृतक के भाई मोहित ने कुसमरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

मासूम की जुबान बना सबसे बड़ा सबूत

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पूजा के बेटे रितिक दुबे ने सच्चाई उजागर कर दी। बच्चे ने बताया कि रात करीब 12 बजे जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसने घर के अंदर ही उसके मामा करन मिश्रा को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद शव को अपने साथ ले गया। बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां ने इस वारदात में आरोपी का साथ दिया।

कबूली हत्या झाड़ियों से मिला शव

बच्चे के बयान से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी अरुण कुमार, कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार, स्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इसी बीच मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर उसका शव ग्राम धर्मगदपुर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताए गए स्थान से शव बरामद कर लिया, जिसके सिर में गोली का निशान मिला। मृतक करन मिश्रा के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, जिनके चलते इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामल

youtube placeholder image

WhatsApp Image 2026 04 09 at 4.02.24 PM

youtube placeholder image

वाइट अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी

By admin