लखनऊ– सोमवार विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा पूर्व IAS जे.बी. सिंह को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद संगठन का प्रदेश अध्यक्ष, अनुशासन समिति प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।
जितेंद्र बहादुर सिंह का प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा, समृद्ध एवं गौरवशाली अनुभव रहा है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित के प्रति समर्पण के साथ अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
गोंडा एवं इटावा के जिलाधिकारी के रूप में भी उन्होंने कुशल प्रशासन, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता तथा प्रभावी कार्यशैली के माध्यम से आमजन के बीच एक सम्मानजनक एवं सकारात्मक छवि स्थापित की।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सिंह के नेतृत्व में संगठन का अनुशासन तंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन के विस्तार, कार्यक्षमता एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उनके मार्गदर्शन से संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद परिवार ने जितेंद्र बहादुर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना की उक्त अवसर पर मनीष राय, प्रियंका ठाकुर, हिमांशु धवल, बादल यादव, प्रकाश आर्य, राहुल द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश राय, पंकज शर्मा, दिलीप सिंह, अनिल यादव, राकेश जायसवाल, कन्हैया लाल राठौर, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार चौहान, एकता श्रीवास्तव, एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें |
