crim
6 / 100 SEO Score

हरदोई – हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पति दीपक ने पत्नी साधना की नाक काट दी, जबकि पति का आरोप है कि पत्नी ने दांत से उसका गुप्तांग काट लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मां साधना पहले एक युवक के साथ चली गई थी। सुलह-समझौते के बाद वह वापस घर आई थी। पति दीपक का आरोप है कि घर लौटने के बाद विवाद हुआ और साधना ने दांत से उसका गुप्तांग काट लिया। वहीं साधना ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *