नवरात्रि के मौके पर होने वाले गरबा और डांडिया को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बहस तेज हो गई है! विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राज्यभर में होने वाले गरबा आयोजनों में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने की अपील की है! वीएचपी ने आयोजकों से लोगों की पहचान जांचने और उन्हें प्रवेश देने से पहले कुछ विशेष प्रक्रियाएं अपनाने को कहा है! इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस मुद्दे पर वीएचपी से अलग बयान दिया है! उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार समावेशी होते हैं और अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति गरबा में शामिल होकर त्योहार का आनंद लेता है तो इसमें उन्हें कोई गलत बात नजर नहीं आती
महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गरबा और डांडिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है! VHP ने राज्यभर के गरबा आयोजनों में मुस्लिमों को शामिल नहीं करने की अपील की है ! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस अपील का विरोध करते हुए कहा कि अगर कोई मुस्लिम गरबा का आनंद लेना चाहता है तो इसमें गलत क्या है! दूसरी तरफ बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने वीएचपी के रुख का समर्थन करते हुए हर किसी से हनुमान चालीसा का पाठ कराने की बात कही है! वहीं संजय राउत और रामदास आठवले ने वीएचपी के रुख की आलोचना की है
