9 4

लखनऊ– धेनु ग्रीन ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएमडी / निदेशकों द्वारा कंपनी के प्रलोभनकारी योजनाओं को आम जनता में प्रचार-प्रसार कर उच्च प्रतिफल/ब्याज का लाभ देने का वादा करते हुए एजेटों के माध्यम से आम जनता का लगभग 65,00,000,00/- रूपये जमा कराया गया और बदले में तैयार किये गये कूटरचित बॉण्ड व रसीदें निवेशकों को दी गयीं, परन्तु समयावधि पूर्ण होने पर न तो उच्च प्रतिफल/ब्याज कंपनी द्वारा दिया गया और न ही जनता का मूल जमाधन वापस किया गया और कंपनी के पदाधिकारीण कार्यालय बंद कर फरार हो गये।

उपरोक्त के सम्बन्ध में शिकायत पर थाना कैण्ट, जनपद कानपुर नगर में मु०अ०सं० 50/2017 धारा 406/420/419 भा०द० वि पंजीकृत किया गया। ई०ओ०डब्लू० की विवेचना से कुल 13 अभियुक्त दोषी पाए गये थे, जिसमें से अभियुक्त सत्यनारायण पाल को आज दिनांक 18.09.2026 को अपराध में थाना गजनैर, कानपुर देहात गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण द्वारा कंपनी में जनता का लगभग 98,56,900/- रूपये जमाकर गबन किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *