11 5
6 / 100 SEO Score

नई दिल्ली दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित छह लोगों को आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं। एसीबी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 10/2024 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *