लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और समाजवाद की विरासत को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

पाठक ने कहा कि “राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज तक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव और घर जाने का समय नहीं निकाल सके।” उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी के नाम पर बने JPNIC में भ्रष्टाचार के आरोपों और अव्यवस्थाओं की अनदेखी करने वाले लोग अब सरकार के उसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के प्रयास में बाधा डाल रहे हैं।
अखिलेश यादव पर और तीखा हमला करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण आज जीवित होते तो अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी को “समाजवाद की कसौटी” पर परखते और अपना फैसला सुनाते।
