6
6 / 100 SEO Score

लखनऊ ठाकुरगंज पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए घर से बिना बताए निकले 13 वर्षीय मूक-बधिर बालक को महज दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को कमल सिंह निवासी प्रेम विहार, गऊघाट ने थाना ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय मूक-बधिर बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस ने बिना समय गंवाए तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बालक को करीब दो घंटे के भीतर चारबाग रेलवे स्टेशन के पास, थाना नाका हिंडोला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
बालक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *