पीलीभीत – 2 नवम्बर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी, सैकड़ो रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पीलीभीत के नूरान पुर, बीसलपुर स्थित श्री शंकर मंदिर पहुंचे जहा भोले नाथ की पूजा-अर्चना की वही सीएम योगी ने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में जी सम्मिलित हुए।
सीएम योगी का बयान।
सीएम ने कहा यही आस्था नित्य निरंतर हर भारतीय को स्मरण कराता है कि हम अखंड रामायण कर रहे हैं,लेकिन उन प्रभु राम की जन्मभूमि गुलामी की बेड़ियों से जकड़ी हुई है 500 वर्षो तक बिना रुके,बिना डिगे,बिना हटे ये आस्था जूझती रही,लड़ती रही आगे बढ़ती रही,अंततः जब पूरा भारत एक स्वर से उठ खड़ा हुआ तो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण का मार्ग खुला। कल 2 नवंबर था,2 नवम्बर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी, सैकड़ो रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया,तब अयोध्या में जयश्रीराम बोलने पर प्रतिबंध था,अयोध्या आने में प्रतिबंध था नही आ सकते थे अयोध्या में कोई साधन नही था,संकरी गलियां थी, अराजकता थी दुनिया मे यूरोप कहने को एक दिखता है,लेकिन वह भी अलग अलग देशों का समूह है,अलग अलग राजनीतिक इकाइयां हैं अकेले भारत ही है,जो उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक एकता के सूत्र में दिखता है,इसके पीछे का कारण है हमारी आस्था यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
