WhatsApp Image 2026 07 26 at 08.51.21
9 / 100 SEO Score

गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं। राज्य के पाटन जिले के संतालपुर तालुका में शनिवार सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटों में 381 मिमी और राधनपुर तालुका में 342 मिमी बारिश हुई है।

राज्य के 173 तालुकाओं में 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं प्रेट्र के अनुसार असम में बाढ़ से 61 लोगों की मौत हुई है। राज्य नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास में हर संभव मदद देगी।

गुजरात के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे तक 24 घंटों में राज्य के 34 जिलों में बारिश हुई है। वाव-थराद के भाभर में 287 मिमी बारिश हुई।

एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 32 टीमों को प्रभावित ज़िलों में भेजा गया है। कई जगहों पर सेना को भी तैनात किया गया है।

राज्य में लगभग 42 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पिछले कुछ दिनों में सात हजार से ज़्यादा लोगों को बचाया गया है।

अहमदाबाद के ढोलका तालुका में बाढ़ के पानी में फंसे 103 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचाया। एक और अभियान में जवानों ने नवसारी जिले के गांवों से 120 लोगों को बचाया और 43 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

मौसम विभाग ने उत्तर गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा तथा सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर व मोरबी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि दक्षिण गुजरात में वर्षा से राहत मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *