16
6 / 100 SEO Score

संतकबीरनगर– गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात संतकबीरनगर में बवाल हो गया। करीब 11 बजे भीड़ ने सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी को घेर लिया और उस पर पथराव करते हुए शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को पुलिस द्वारा थाने ले जाने के बाद लोग भड़क गए। इसी दौरान सांसद की गाड़ी भीड़ के बीच पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और पथराव किया।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल सांसद को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बवाल में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *