कोलकाता केशव प्रसाद मौर्य का ममता बनर्जी पर हमला, बोले—चुनाव बाद सत्ता से विदाई तय कोलकाता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया उनकी घबराहट को दर्शाती है। मौर्य ने दावा किया कि 24 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद 4 मई को आने वाले परिणामों में ममता बनर्जी को सत्ता से विदाई मिल जाएगी।उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल की स्थिति खराब हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *