14 4
6 / 100 SEO Score

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में आज एक भीषण सड़क हादसे में कार के डिवाइडर से टकराने से आईटीबीपी के डीआईजी व उनके ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान के साथ मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस अंबाला लौट रहे थे, रास्ते में वह सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जवान का इलाज जारी है। डीएम और एसएसपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *