2
9 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दी है! युवती ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसे फैजल खान उर्फ खान सर से जान का खतरा है और उसे आशंका है कि उसकी हत्या कराई जा सकती है! युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है!

उत्तर प्रदेश की निवासी है युवती: शिकायत करने वाली युवती के आवेदन के अनुसार, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वर्तमान में पटना में रहती है. उसने बताया है कि वह अगस्त 2016 में पटना आई थी ! इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित एक संस्थान में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ाई करती थी! युवती का दावा है कि उसके पास फैजल खान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां हैं और इस बात की जानकारी फैजल खान को भी है. इसी वजह से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है!

2014 से परेशान करने का आरोप : युवती ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसे दिसंबर 2014 से ही परेशान किया जा रहा है! शिकायत के मुताबिक, उसे कथित तौर पर धमकी दी जाती रही है कि यदि उसने किसी भी गोपनीय जानकारी को सार्वजनिक किया तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा! युवती ने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच करने और उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच– इस मामले में पीरबहोर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि थाने में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से आवेदन दिया गया है!जिस युवती ने आरोप लगाया है, उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है! पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की तहकीकात में जुटी है! पुलिस का कहना है कि युवती से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी!

खान सर की टीम ने आरोपों से अनभिज्ञता जताई:वहीं, मामले को लेकर फैजल खान की टीम से संपर्क किए जाने पर बताया गया कि जिस आवेदन की चर्चा हो रही है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है! टीम की ओर से कहा गया कि आवेदन कहां दिया गया है और किस आधार पर दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है! टीम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खान सर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है!

युवती से नहीं हो पा रहा संपर्क– फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत, लगाए गए आरोपों और उसके द्वारा बताई गई परिस्थितियों की जांच कर रही है! युवती का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस के लिए उससे संपर्क करना भी चुनौती बना हुआ है! पुलिस की जांच और युवती के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है! मामले को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *