16
6 / 100 SEO Score

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा-2016 में कथित बड़े घोटाले को लेकर ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के देहरादून सब-जोनल ऑफिस ने 10 सितंबर 2026 को देहरादून में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई। ईडी के मुताबिक, यह मामला 2016 की VPDO परीक्षा में OMR शीट के साथ कथित छेड़छाड़ और उम्मीदवारों से पैसे लेकर परीक्षा का रिजल्ट प्रभावित करने से जुड़ा है। ED के अनुसार, चंदन सिंह जीना के घर की तलाशी में 32 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी मिली। इसके अलावा करीब 200.5 ग्राम सोना भी बरामद हुआ। इसमें 13 सोने के सिक्के, 7 सोने की चेन और Rolex Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे 12 महंगे ब्रांड की घड़ियां मिलीं। ED के मुताबिक इनकी कुल कीमत फिलहाल करीब 1.28 करोड़ रुपये आंकी गई है। 12 घड़ियों में से कुछ की कीमत का आकलन अभी अलग से किया जा रहा है, इसलिए कुल रकम आगे बढ़ सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *