सूर्योदय: ~ ०६:०९
सूर्यास्त: ~ १८:४६
चन्द्रोदय: ~ २०:३६
चन्द्रास्त: ~ ०८:५०
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: ~ १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: ~ २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) ~ ५१२८
मास ~ भाद्रपद
पक्ष ~ कृष्ण
तिथि ~ तृतीया (०८:५० से चतुर्थी)
नक्षत्र ~ रेवती (२७:२३+ से अश्विनी)
योग ~ गण्ड (२५:५१+ से वृद्धि)
प्रथम करण ~ विष्टि भद्रा (०८:५० तक)
द्वितीय करण ~ बव (२०:१९ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
*सूर्य ~ सिंह*
*चंद्र ~ मीन*
*मंगल ~ मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध ~ सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु ~ कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र ~ कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि ~ मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*राहु ~ कुम्भ*
*केतु ~ सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
अभिजित मुहूर्त ~ १२:०२ से १२:५२
अमृत काल ~ २५:०१+ से २६:३६+
विजय मुहूर्त ~ १४:३३ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त ~ १८:४६ से १९:०८
सायाह्न सन्ध्या ~ १८:४६ से १९:५४
निशिता मुहूर्त ~ २४:०४+ से २४:५०+
ब्रह्म मुहूर्त ~ २८:३८+ से २९:२३+
राहुकाल ~ ०७:४३ से ०९:१८
गुलिक काल ~ १४:०२ से १५:३६
यमगण्ड ~ १०:५२ से १२:२७
दुर्मुहूर्त ~ १२:५२ से १३:४३
वर्ज्य ~ १५:३४ से १७:०८
भद्रा ~ ०६:०९ से ०८:५०
गण्डमूल ~ अहोरात्रि
पञ्चक ~ ०६:०९ से २७:२३+
होमाहुति ~ मंगल
दिशा शूल ~ पूर्व
राहु काल वास ~ उत्तर-पश्चिम
अग्निवास ~ आकाश (०८:५० से पाताल)
चन्द्रवास ~ उत्तर (२७:२३+ से पूर्व)
शिववास ~ क्रीड़ा में (०८:५० से कैलाश पर)
चौघड़िया विचार
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ - अमृत २ - काल*
*३ - शुभ ४ - रोग*
*५ - उद्वेग ६ - चर*
*७ - लाभ ८ - अमृत*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ - चर २ - रोग*
*३ - काल ४ - लाभ*
*५ - उद्वेग ६ - शुभ*
*७ - अमृत ८ - चर*
*नोट~ दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
(दक्षिण) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
*भाद्रपद कृष्ण तृतीया, द्वितीय चातुर्मास का ७वां दिवस, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महा स्कन्द हर चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी आदि*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
आज २७:२३+ तक जन्मे शिशुओं के नाम रेवती नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (दे, दो, चा, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
*सिंह - ०५:१२ से ०७:२४*
*कन्या - ०७:२४ से ०९:३५*
*तुला - ०९:३५ से ११:४९*
*वृश्चिक - ११:४९ से १४:०५*
*धनु - १४:०५ से १६:१०*
*मकर - १६:१० से १७:५७*
*कुम्भ - १७:५७ से १९:३०*
*मीन - १९:३० से २१:००*
*मेष - २१:०० से २२:४०*
*वृषभ - २२:४० से २४:३९+*
*मिथुन - २४:३९+ से २६:५२+*
*कर्क - २६:५२+ से २९:०८+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
शुभ मुहूर्त – ०६:०९ से ०७:२४
रोग पञ्चक – ०७:२४ से ०८:५०
शुभ मुहूर्त – ०८:५० से ०९:३५
मृत्यु पञ्चक – ०९:३५ से ११:४९
अग्नि पञ्चक – ११:४९ से १४:०५
शुभ मुहूर्त – १४:०५ से १६:१०
रज पञ्चक – १६:१० से १७:५७
शुभ मुहूर्त – १७:५७ से १९:३०
चोर पञ्चक – १९:३० से २१:००
रज पञ्चक – २१:०० से २२:४०
शुभ मुहूर्त – २२:४० से २४:३९+
चोर पञ्चक – २४:३९+ से २६:५२+
शुभ मुहूर्त – २६:५२+ से २७:२३+
रोग पञ्चक – २७:२३+ से २९:०८+
शुभ मुहूर्त – २९:०८+ से ३०:०९+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त ~ (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
*काम,क्रोध और लोभ-आत्मा को भ्रष्ट कर देने वाले नरक के तीन द्वार कहे गए हैं।इन तीनों का त्याग ही उचित है॥*
*आज का राशिफल*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उम्मीद और खुशियों की छोटी-छोटी सौगात लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है। वहीं, सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो दिलचस्पी जगाए। परिवार और रिश्तेदारों का साथ आपको मजबूत बनाएगा। बस बेवजह की बहस से खुद को दूर रखें। विद्यार्थियों के लिए भी राहत का समय है, मानसिक दबाव कम होगा और पढ़ाई पर ध्यान बेहतर लगेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाएगी। पैसों से जुड़ी निजी बातें हर किसी से साझा न करें। शेयर मार्केट में कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। किसी करीबी का अचानक आना पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने या छोटी-सी पार्टी का कार्यक्रम बन जाए तो दिन का मूड और भी खुशनुमा हो सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज ऐसा लग सकता है जैसे मेहनत का परिणाम आखिरकार आपके सामने आने लगा है। सफलता के संकेत मजबूत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देने के साथ भावुक भी कर सकती है। संतान की खुशी के लिए कोई जरूरी या पसंदीदा खरीदारी हो सकती है। खर्च थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। हां, किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों पर तुरंत भरोसा करना समझदारी नहीं होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कुछ मामलों में स्थिति थोड़ी उलझी हुई नजर आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी के बजाय समझदारी से आगे बढ़ें। परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हों तो प्यार से बात करना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। सरकारी काम में देरी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखने से रास्ता निकलेगा। पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक मोर्चे पर आज किस्मत आपका साथ देती दिखाई दे रही है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कारोबार में पार्टनर के साथ भविष्य की नई योजनाओं पर बातचीत अच्छे परिणाम दे सकती है। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का मौका मिलेगा। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन उत्साह में आकर जल्दबाजी न करें। धन लाभ की खुशी पूरे दिन चेहरे पर दिखाई दे सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कोई बड़ा सपना सिर्फ सपना न रहकर उसे पूरा करने की दिशा में पहला कदम बन सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को गहरी संतुष्टि मिलेगी। यात्रा को फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता की कोई सलाह आज बेहद काम की साबित हो सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ा फैसला आगे चलकर आपको गर्व महसूस करा सकता है। सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि आज आपकी सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपनी सूझबूझ और सतर्कता दोनों का पूरा इस्तेमाल करना होगा। कुछ विरोधी आपकी राह में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की खुशी मिल सकती है। आय बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। सामाजिक या सेवा से जुड़े किसी काम में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिवार और अपनी सेहत, दोनों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ छोटी-सी नोकझोंक संभव है, लेकिन बातचीत में प्यार बनाए रखेंगे तो बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए दिन खास रह सकता है। मेहनत के दम पर बड़ा ऑर्डर मिलने या किसी अच्छे अवसर के आने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। साथ ही, बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा और सम्मान भी बढ़ सकता है। घर में कोई शुभ या मांगलिक आयोजन खुशियों का माहौल बना सकता है। सरकारी कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दूर रह रहे किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। संतान के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य की दिशा बदल सकता है। आज परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लंबे समय तक सकारात्मक असर छोड़ सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मेहनत का फल मिलने और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली बॉस को प्रभावित करेगी। समाज सेवा या किसी अच्छे काम में योगदान देने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अतीत में हुई कोई गलती आज आपके लिए सीख बनकर काम आएगी। हालांकि, कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात और काम दोनों में सावधानी रखें। पैसों के लेन-देन में भी सतर्क रहना जरूरी है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज अवसर खुद आपके आसपास आते दिखाई दे सकते हैं। नया काम शुरू करने का विचार आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ छोटी-मोटी बहस संभव है, लेकिन परिवार के बड़े आपकी स्थिति समझकर आपका साथ देंगे। महिला मित्रों या सहयोगियों के माध्यम से व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे आपके बहुत काम आए। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मन में चल रही किसी दुविधा के कारण निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय में अटक जाए तो परेशान होने के बजाय धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों का व्यवहार तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। नौकरी के नए अवसर उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा। सेहत और खासकर खानपान पर ध्यान दें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
