सूर्योदय: – ०६:०७
सूर्यास्त: – १८:५०
चन्द्रोदय: – १७:४७
चन्द्रास्त: – २९:०८+
अयन ~ दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी (०७:५९ से चतुर्दशी)
नक्षत्र – श्रवण (२४:४८+ से धनिष्ठा)
योग – सौभाग्य (०७:५९ से शोभन)
प्रथम करण – तैतिल ०७:५९ तक)
द्वितीय करण – गर (२०:३७ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – सिंह
चंद्र – मकर
मंगल – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु – कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त
अमृत काल – १३:३३ से १५:१७
रवि योग – ०६:०७ से २४:४८+
विजय मुहूर्त – १४:३६ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त – १८:५० से १९:१३
सायाह्न सन्ध्या – १८:५० से १९:५८
निशिता मुहूर्त – २४:०६+ से २४:५१+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:३७+ से २९:२२+
राहुकाल – १२:२९ से १४:०४
गुलिक काल – १०:५३ से १२:२९
यमगण्ड – ०७:४२ से ०९:१८
दुर्मुहूर्त – १२:०३ से १२:५४
वर्ज्य – २९:०२+ से ३०:४४+
आडल योग – ०६:०७ से २४:४८+
होमाहुति – चन्द्र
दिशा शूल – उत्तर
राहु काल वास – दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास – पाताल (०७:५९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास – दक्षिण
शिववास – नन्दी पर (१७:०० से भोजन में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(पूर्व) धनिया या तिल का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
श्रावण शुक्ल त्रयोदशी, द्वितीय चातुर्मास का २वां दिवस, ऋगवेद उपाकर्म, ओणम आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २४:४८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम श्रवण नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
सिंह – ०५:३२ से ०७:४४
कन्या – ०७:४४ से ०९:५४
तुला – ०९:५४ से १२:०९
वृश्चिक – १२:०९ से १४:२५
धनु – १४:२५ से १६:३०
मकर – १६:३० से १८:१७
कुम्भ – १८:१७ से १९:४९
मीन – १९:४९ से २१:२०
मेष – २१:२० से २३:००
वृषभ – २३:०० से २४:५८+
मिथुन – २४:५८+ से २७:१२+
कर्क – २७:१२+ से २९:२८+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०७ से ०७:४४
शुभ मुहूर्त – ०७:४४ से ०७:५९
मृत्यु पञ्चक – ०७:५९ से ०९:५४
अग्नि पञ्चक – ०९:५४ से १२:०९
शुभ मुहूर्त – १२:०९ से १४:२५
रज पञ्चक – १४:२५ से १६:३०
शुभ मुहूर्त – १६:३० से १८:१७
चोर पञ्चक – १८:१७ से १९:४९
शुभ मुहूर्त – १९:४९ से २१:२०
शुभ मुहूर्त – २१:२० से २३:००
चोर पञ्चक – २३:०० से २४:४८+
शुभ मुहूर्त – २४:४८+ से २४:५८+
रोग पञ्चक – २४:५८+ से २७:१२+
शुभ मुहूर्त – २७:१२+ से २९:२८+
मृत्यु पञ्चक – २९:२८+ से ३०:०७+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
शिक्षा हमें अंगूठे के निशान से हस्ताक्षर तक ले गयी। तकनीक हमें हस्ताक्षर से फिर अंगूठे के निशान पर ले आई। सब निर्णय हमारे नहीं होते,कुछ निर्णय समय काल और परिस्थिति के भी होते हैं।
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने पर भी खर्च करने का मन करेगा। हालांकि, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कई अटके काम पूरे करा सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी सी परेशानी भी आगे बढ़ सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज धैर्य और शांत व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। हर मामले में अपनी राय देना जरूरी नहीं है, क्योंकि ज्यादा बोलने से बेवजह की उलझन पैदा हो सकती है। अगर कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी सी बात को बढ़ने दिया तो विवाद बड़ा रूप ले सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जल्दबाजी में उठाया गया कोई कदम आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान भी मजबूत होगी। हालांकि, पुराने लेन-देन या पैसों से जुड़े मामले फिर से सामने आ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें और आर्थिक मामलों में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देता नजर आएगा। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। जीवनसाथी को करियर या नौकरी में तरक्की की अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल होगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि, ज्यादा मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पैसों को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में शादी-ब्याह से जुड़ी खुशखबरी आने से माहौल खुशनुमा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें। गलत या शॉर्टकट रास्ते से फायदा लेने की कोशिश न करें, क्योंकि इसका नुकसान बाद में भारी पड़ सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है और कुछ कामों में छोटी-मोटी रुकावटें भी आएंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर बहस भी हो सकती है। बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढ़ सकता है, लेकिन हर व्यक्ति को अपना शुभचिंतक समझने की भूल न करें। उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में उसे चुकाने का दबाव परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। पिता जी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं को समझकर उन्हें मनाने की कोशिश करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं और आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी कानूनी मामले को सुलझाने के लिए सही व्यक्ति की सलाह मिल सकती है, जिससे आगे का रास्ता साफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनेगी। यात्रा, टूर या ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर के जरूरी कामों में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी अनदेखी बाद में परेशानी बढ़ा सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, फिर भी परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। संतान पढ़ाई में लापरवाही कर सकती है, इसलिए उन्हें प्यार से समझाना जरूरी होगा। किसी दोस्त की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकी और घर में खुशी का माहौल बनेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आपकी पहचान, प्रभाव और लोगों के बीच पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी नई नौकरी या करियर के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। परिवार से जुड़े मामलों में बातचीत करते समय संयम रखें, क्योंकि गलत शब्द तनाव बढ़ा सकते हैं। निवेश का फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कुछ रुकावटों के कारण काम की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और दिखावे के लिए पैसा खर्च करने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें, क्योंकि पुरानी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है। ऑफिस की जिम्मेदारियों को दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद संभालना बेहतर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले में कागजात और शर्तों की अच्छी तरह जांच किए बिना आगे न बढ़ें।
▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬
