WhatsApp Image 2026 11 10 at 10.31.45
9 / 100 SEO Score

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपने जीवन के 13 वर्ष का लंबा समय साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक साझा बयान के अनुसार, यह निर्णय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। बयान में कहा गया, “अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।”

निजता का सम्मान करने की अपील
अपने शुभचिंतकों से बात करते हुए इस कपल ने लोगों से अपील की कि वे उनके जीवन के इस मुश्किल दौर में उनकी निजता का सम्मान करें। साथ ही, उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जो इस सफर में उनके साथ खड़े रहे।

पवन कल्याण की अन्ना कोनिडेला तीसरी पत्नी थीं। पवन पहली शादी नंदिनी से की थी जिसका अंत वर्ष 2008 में तलाक से हुआ। इसके बाद उन्होने रेनू देसाई से विवाह किया था। पर 2012 में पवन ने रेनू से भी संबध विच्छेद कर लिया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *