19 1
9 / 100 SEO Score

लखनऊ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच के तत्वाधान में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31मई को और 13अगस्त को पुण्यतिथि विगत वर्षों से बनाई जाती रही है।

उसी क्रम में आज दिनांक 13अगस्त 2026 को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्युत लोकायुक्त आर डी पाल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने माता अहिल्याबाई होलकर के विचारों पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता को स्पष्ट किया।

अवध प्रात के समरसता प्रमुख राजकिशोर ने लोकमाता के राष्ट्रीय कार्यो एव सेवाओ का उल्लेख किया।धन्यवाद ज्ञापन संयोजक आपदा राहत प्रकोष्ठ एवं (पूर्व राज्य मंत्री) अशोक कुमार पांडे द्वारा ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।

लोकमाता ने मंदिरों के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण से लेकर तीर्थों के विकास तक, विरासत के संरक्षण व पुनर्स्थापना में अतुलनीय योगदान दिया। नारी शिक्षा और विधवा विवाह को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करने वाली अहिल्याबाई होल्कर जी ने लोक कल्याण, न्याय सुशासन का आदर्श स्थापित किया । उनका जीवन धर्म, संस्कृति, जन सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच सभी अतिथियों का स्वागत करता है।

वंदन करता है ।कार्यक्रम में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच सभी अतिथियों का स्वागत करता है वंदन करता है।
महासचिव राजेश कुमार पाल एवं पाल समाज के वरिष्ठ,अग्रणी और सम्मानित व्यक्तियों ने सहभाग किया ।
भागीदारी एव सामाजिक न्याय हेतु रामचन्द्र प्रधान MLC तपेन्द्र शाक्य, राजेन्द्र प्रसाद पाल,गौरव नन्द आदि वक्ताओ ने प्रकाश डाला।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *