अलीगंज की आग अब यूपी की ब्यूरोक्रेसी को तपा रही है एसआईटी की रिपोर्ट में 9 आईएएस और 9 पीसीएस अफसरों के नाम शामिल किए गए हैं जवाबदेही तय होगी
एसआईटी ने एलडीए से 2016 से 2024 के बीच वीसी, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अफसरों का ब्यौरा मांगा था
एलडीए ने एसआईटी को जो सूची सौंपी है उसमें लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार का नाम शामिल है.गौरव कुमार एलडीए में करीब 2 महीने ओएसडी रह चुके हैं..
एलडीए के सचिव रहे पवन गंगवार जो फिलवक्त मिर्जापुर के डीएम हैं उनका नाम भी शामिल है
आईएएस अधिकारी एमपी सिंह आईएएस अक्षय त्रिपाठी, शिवाकांत द्विवेदी का नाम भी लिस्ट में शामिल है शिवाकांत रिटायर हो चुके हैं लेकिन अक्षय त्रिपाठी एक जिले के डीएम हैं आईएएस रितु सुहास का नाम भी लिस्ट में है. रितु सुहास इस समय स्थानीय निकाय निदेशालय में अपर निदेशक हैं एलडीए के वीसी रहे सत्येंद्र सिंह यादव और सचिव पद पर रहे श्रीश चंद्र वर्मा का नाम भी रिपोर्ट में शामिल है
पीसीएस अधिकारी विपिन शिवहरे प्रभाकर सिंह संगीता राघव सुशील प्रताप सिंह अमित राठौर, श्रद्धा चौधरी प्रिया सिंह डीके सिंह वीबी मिश्रा भी सूची में हैं
ऐसा पहली बार है जब अवैध निर्माण में छोटी मछलियों के अलावा बड़े अफसरों के नाम आए हैं
फिलहाल ब्यूरोक्रेसी की हलचल बढ़ गई है चर्चा है कि जिम्मेदारी बड़े स्तर तक तय की जाएगी
