स्कॉर्पियो पर लगा था BJP का झंडा पुलिस ने पकड़ा तो अंदर भरी थीं शराब की पेटियां

प्रदेश मध्य प्रदेश

भोपाल:- एमपी के दतिया में शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। बीजेपी का झंडा लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी हो रही थी, पुलिस की सतर्कता की वजह से गाड़ी को पकड़ लिया गया है।

पंडोखर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्कर एक स्कॉर्पियो वाहन पर बीजेपी का झंडा लगाकर बेखौफ तरीके से शराब की खेप ले जा रहा था, ताकि रास्ते में किसी को शक न हो।

हालांकि पुलिस की सतर्कता से उसका यह तरीका काम नहीं आया और पकड़ा धकड़ी की कार्रवाई के दौरान वह वाहन छोड़कर फरार हो गया

Comments (0)

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *