WhatsApp Image 2026 10 06 at 22.37.49
8 / 100 SEO Score
youtube placeholder image

लखनऊ – सपा सरकार बनने पर वन बॉन्ड वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे।समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई ऐलान किया इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ,उनके साथ पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव मौजूद रही।

अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान फिर शुरू करेंगे सम्मान राशि हम लोग ₹50.000 दे रहे थे सरकार बनने पर 1 लाख देंगे सपा सरकार बनेगी तो डॉक्टरों को एक सैलरी देंगे जिस तरीके से यह लोग वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं हम इन मेडिकल के छात्रों को भरोसा दिलाते हैं कि वन बॉन्ड वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं। आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा तो वो हमेशा सम्मान करते थे अब रूठो को मनाने का काम कर रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव का ब्यान।

आज नेता जी की जयंती है इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों को laptop दिया गया है ये वो बच्चे है जिन्हें जरूरत थी इसकी शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क पर नेता जी ने बहुत काम किया था और बच्चों की शिक्षा पर बहुत काम किया था उन्होंने कहा था किसी गरीब और असहाय को भूलना नहीं आज नेता जी के न रहने से बहुत दुख रहता है नेता जी और समय हमारे बीच रहते तो हमे और मजबूती मिलती आज हम लोगों को ये संकल्प लेना चाहिए कि जो उनके सपने है उन्हें पूरा करेंगे आज ये संकल्प लेकर सभी लोग जाए कि 2027 में प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार लानी है तभी नेता जी के सपने पूरे हो सकेंगे।

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *