WhatsApp Image 2026 11 19 at 14.27.03
6 / 100 SEO Score

रामपुर– सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। रामपुर स्थित अपने घर पहुंचने पर उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, ”अब चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा।” उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जाति और धर्म के बजाय मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।
आजम खान ने अपनी रिहाई और अदालत के फैसले पर कहा, ”बधाई उन लोगों को जो संविधान, कानून, लोकतंत्र और इंसाफ में विश्वास रखते हैं। मैं अदालत का शुक्रिया अदा करता हूं।” उन्होंने कहा कि उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश तो आजाद है, लेकिन संविधान कैद है। हम सभी को मिलकर संविधान की आजादी की मांग करनी चाहिए।
इससे एक दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। रिहाई के कुछ घंटे बाद ही ईडी इस आदेश पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, जस्टिस बागची ने ईडी की मांग खारिज करते हुए कहा, ”उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए, आसमान नहीं टूट पड़ेगा।” सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताई। आजम की रिहाई पर रामपुर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *