WhatsApp Image 2026 11 10 at 10.34.41
12 / 100 SEO Score

सोनिया गांधी की पुस्तक का आज विमोचन.आत्मकथा “Belonging A Journey of Love” का विमोचन.सोनिया गांधी की आत्मकथा आज होगी रिलीज

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में 21वीं सदी के भारतीय राजनीति के सबसे बड़े फैसलों में से एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने को लेकर वह शुरुआत में ‘बिल्कुल नहीं’ के रुख पर थीं, लेकिन गठबंधन सहयोगियों के भारी दबाव के बाद उन्होंने बेमन से धीमे स्वर में ‘ठीक है’ कह दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पद को पूरी तरह और साफ तौर पर ठुकरा दिया।

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को बाजार में आ गई। इस किताब में पहली बार 2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के पीछे चल रहे उनके गहरे आंतरिक द्वंद्व और परिवार की चिंताओं का विस्तार से ब्योरा सामने आया है।

दादी और पिता की हत्या के बाद बच्चों का डर
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोनिया गांधी लिखती हैं कि उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें।

दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या और पिता राजीव गांधी की बम धमाके में हुई मौत का गहरा आघात झेला था। उनके मन में यह बात बैठ चुकी थी कि इस संवैधानिक पद पर रहने का मतलब अपनी जान को भारी खतरे में डालना है।

किताब के अनुसार, 2004 के आम चुनावों से कुछ महीने पहले परिवार में इस पर बात हुई थी। जब बच्चों ने उनसे सीधे पूछा कि अगर पार्टी जीतती है तो क्या वह पीएम बनेंगी, तो सोनिया ने तुरंत कहा था, बिल्कुल नहीं!

जब बच्चों ने दोबारा पूछा, तो उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। उस समय बच्चों ने राहत की सांस ली थी।

गठबंधन नेताओं का भारी दबाव
चुनाव नतीजों के बाद 10, जनपथ स्थित राजीव गांधी के कॉन्फ्रेंस रूम में एक बैठक के दौरान गठबंधन दलों के नेता सोनिया गांधी पर पद संभालने का भारी दबाव बना रहे थे।

सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब उन्होंने पद स्वीकार करने से मना किया, तो कमरे में अफरा-तफरी मच गई। सभी नेता अपनी जगह से खड़े होकर उनकी ओर बढ़ आए और उन्हें घेर लिया।

नेताओं ने कड़े और आक्रामक लहजे में कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, मैडम आप यह फैसला नहीं ले सकतीं। हम ‘ना’ सुनना ही नहीं चाहते।

इस दबाव और शोर-शराबे से घबराकर सोनिया गांधी ने दबी जुबान में लगभग न सुनाई देने वाली आवाज में कह दिया, ‘ठीक है…’। उनके इतना कहते ही सभी नेता उन्हें बधाई देने लगे।

राहुल गांधी के गुस्सा के बाद प्रियंका बनीं सहारा
उस वक्त प्रियंका गांधी दरवाजे के बाहर खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने सोनिया के मुंह से ‘ठीक है’ सुना, वे रोते हुए सीधे राहुल के कमरे की तरफ भागीं और बोलीं कि नेताओं ने मां को घेर लिया है और उन्होंने हां कह दी है!

राहुल गांधी गुस्से में अपनी मां के पास पहुंचे और कड़े स्वर में पूछा, ‘आपने हां कैसे कह दी?’
सोनिया ने जवाब दिया, ‘वे मेरी सुन ही नहीं रहे थे, मुझ पर बहुत दबाव डाला गया।’
इस पर राहुल ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘दबाव? आप पर दबाव है? हमारा क्या?’

वहीं, प्रियंका गांधी ने शांत स्वर में अपनी मां से कहा कि मां, आप इस बात को लेकर हमेशा स्पष्ट थीं। किसी के दबाव में मत आइए। वही कीजिए जो आपने तय किया था, हम दोनों आपके साथ खड़े हैं।

उस रात सोनिया गांधी काफी देर तक अपने बेडरूम में लेटी रहीं और भीतर के भारी द्वंद्व से जूझती रहीं। एक तरफ इटली से आकर भारत के एक अरब से ज्यादा लोगों के नेतृत्व का ख्याल था, तो दूसरी तरफ देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति कर्तव्य और प्यार की भावना।

थकावट के बीच जब वह सोने की कगार पर थीं, तभी उनका मन पूरी तरह साफ हो गया। उन्होंने खुद से कहा कि सोनिया अपने प्रति ईमानदार रहो। इसे छोड़ दो।

कुछ घंटों बाद सुबह उठते ही वह सीधे राहुल के कमरे में गईं और दरवाजा खटखटाकर कहा कि मैंने फैसला कर लिया है। मैं अपने रुख पर कायम रहूंगी। राहुल ने तुरंत अपनी मां को गले से लगा लिया और कहा कि यह बिल्कुल सही फैसला है।

“मनमोहन सिंह के नाम पर कैसे लगी मुहर ?*
इसके बाद संसद में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक का बेहद भावुक और नाटकीय दृश्य सामने आया। तमाम सांसदों ने उनसे पद संभालने की मिन्नतें कीं, लेकिन सोनिया गांधी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।

सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद सोनिया गांधी ने सांसदों से अपने उत्तराधिकारी को नामित करने की अनुमति मांगी। मंजूरी मिलते ही उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का एलान कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *