CBI और IBPS की जाँच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा बैंकों में 180 अधिकारी फर्जी हैं, जिनकी परीक्षा किसी और ने दी है और इंटरव्यू भी।ऐसे 180 व्यक्ति CBI की जाँच में पकड़ में आए हैं, जो सीधे चुपचाप जॉइन करने पहुंचे और धड़ल्ले से सालों से नौकरी कर रहे हैं।इन्हें चिन्हित कर लिया गया है, इनकी नौकरी भी जाएगी और ये जेल भी जाएंगे।इनसे मिलते-जुलते 54 डमी लोगों ने 172 लोगों को बैंकों में अधिकारी बना दिया। बायोमेट्रिक स्कैन में यह मामला पकड़ में आया है।357 लोगों को, जो दूसरे लोगों का एग्जाम देते थे, चिन्हित करके हमेशा के लिए बैंक एग्जाम देने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। देश में भर्ती परीक्षाएं घोटालों का अड्डा बन गई हैं।भर्ती माफिया देश के हर परीक्षा आयोग में भीतर तक बैठा है। नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारी और कर्मचारी इस खेल में शामिल हैं।एक बैंक PO की पोस्ट की कीमत 1 करोड़ रुपए तक वसूली गई है इस फर्जीवाड़े में।पूरे देश में छापेमारी और धरपकड़ जारी है, कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, सैकड़ों होनी बाकी हैं।
